{"_id":"5b9e8dbb867a55013270f05b","slug":"171537117627-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनोली गांव में तेंदुए को मारने के लिए शिकारी लखपत को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनोली गांव में तेंदुए को मारने के लिए शिकारी लखपत को बुलाया
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हवालबाग से सटे नैनोली गांव में दहशत का पर्याय बने तेंदुए को मारने के आदेश के बाद वन विभाग द्वारा गठित तीन टीमों में से दो टीमों ने यहां डेरा डाल दिया है। विभाग को अब शिकारी लखपत सिंह का इंतजार है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार शाम तक गांव में पहुंचेंगे। शनिवार रात भी तेंदुए की दहाड़ सुनकर ग्रामीण काफी भयभीत हो गए।
नैनोली गांव में कई लोगों को घायल कर चुके तेंदुए को प्रमुख वन संरक्षक की ओर से मारने के आदेश मिलने के बाद डीएफओ की ओर से तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। इनमें से दो टीमों ने नैनोली गांव में डेरा डाल दिया है। वन क्षेत्राधिकारी बिशन लाल ने बताया कि वन विभाग की दो टीमों को राइफल के साथ नैनोली गांव में तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को मारने के लिए शिकारी लखपत सिंह को बुलाया गया है। सोमवार शाम तक उनके यहां पहुंचने की उम्मीद है। मालूम हो बीते शनिवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्या ने तेंदुए के हमले में घायल लोगों के घर जाकर उन्हें सांत्वना दी थी और प्रमुख चीफ वाइल्ड लाइफ को फोन पर तेंदुए को आदमखोर घोषित कर इसे मारने को कहा था।