{"_id":"5b86d1ab42c792465e1e9ab5","slug":"171535562155-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल वीरशिवा की टीम ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल वीरशिवा की टीम ने जीता
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खेल दिवस पर स्थानीय स्टेडियम में आयोजित मेजर ध्यान चंद इंटर कालेज सेवन-ए-साइड बालक हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वीरशिवा की टीम ने जीत हासिल की। स्टेडियम ट्रेनीज की टीम उपविजेता रही।
फाइनल मुकाबला वीरशिवा और स्टेडियम ट्रेनीज के मध्य हुआ। जिसमें वीरशिवा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-0 के अंतर से फाइनल मुकाबला जीत लिया। वीरशिवा की ओर से करन ने तीन और रवि ने एक गोल किया।
रेफरी मोहित सिंह, कुंदन कनवाल, अनीता पंवार, मेघा अल्मियां थीं। समापन अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी आशीष वर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे। समापन अवसर पर राजेंद्र सिंह बोरा, करन मर्तोलिया, पंकज टम्टा, दीपक शाही, राजेंद्र कनवाल, किशन लाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश गोस्वामी, मनीष साह, प्रदीप जोशी, मनोज कनवाल, अजय कनवाल, दीक्षांत जीना, रजत गुणवंत, रितिक, अरविंद पांडे, भगवती प्रसाद गौड़, कैलाश राम आर्या, बलवंत सिंह मेहरा, प्रेम सिंह रावत आदि उपस्थित थे।