{"_id":"5b54be414f1c1b4e748b6681","slug":"171532280385-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के एशियन जूनियर चैंपियन बनने पर खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के एशियन जूनियर चैंपियन बनने पर खुशी की लहर
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शहर के तिलकपुर निवासी शटलर लक्ष्य सेन के एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का एकल खिताब जीतने पर नगरवासियों ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों ने खुशी में यहां मालरोड में आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि नगर के उभरते शटलर लक्ष्य सेन ने एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का एकल खिताब जीतकर इतिहास रचा है। लक्ष्य ने अल्मोड़ा शहर ही नहीं बल्कि देश को गौरवान्वित किया है। लक्ष्य की उपलब्धि शहर के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर बैडमिंटन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रशांत जोशी, नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप वर्मा, नंदन सिंह रावत, कमल गुप्ता, हेम तिवारी, मुकेश नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी, पवन कपिल, कमल साह, विजय प्रताप सिंह, बॉबी साह, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट आदि मौजूद थे। इधर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, कोच लियाकत अली, मनोज सनवाल, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, दीवान मेहरा आदि ने भी लक्ष्य की सफलता पर प्रसन्नता जताई है।