फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   महिलाओं को भी इंटरनेट चलाने की जानकारी मिलेगी

महिलाओं को भी इंटरनेट चलाने की जानकारी मिलेगी

Tue, 05 Jun 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को भी इंटरनेट चलाने की जानकारी मिलेगी
pay online
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। गांवों में महिलाओं को इंटरनेट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला में युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया जो गांव-गांव जाकर 14 वर्ष की किशोरियों से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं को इंटरनेट संचालन की जानकारी देंगे। गूगल इंडिया और टाटा ट्रस्ट के सहयोग से दृष्टि संस्था ने भिकियासैंण विकासखंड में चयनित महिला इंटरनेट साथियों के माध्यम से पहले चरण में गांवों में महिलाओं को एनड्रॉइड फोन संचालन के बारे में जानकारी दी गई। दूसरे चरण में इंटरनेट संबंधी जानकारी दी जानी है। इंटरनेट साथियों की मेहरा भवन में आयोजित कार्यशाला में संस्था के जिला समन्वयक मदन सिंह बिष्ट ने इंटरनेट से संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा विभिन्न सरकारी और प्राइवेट वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन, सरकारी बिलों का भुगतान, परीक्षाफल देखने सहित अनेक कार्य घर बैठे किए जा सकते हैं। कार्यशाला में जिला समन्वयक एमएस बिष्ट, ब्लॉक समन्वयक सुनील बिष्ट, जगदीश आदि ने विभिन्न जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed