{"_id":"5a8852254f1c1b2d068b71ef","slug":"171518883365-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल के बच्चे की टैंक में डूबकर मौत की जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल के बच्चे की टैंक में डूबकर मौत की जांच शुरु
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खूंट गांव में बीते नौ फरवरी को पांच साल के बच्चे की सरकारी योजना से बने टैंक में डूबकर मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। बता दें कि टैंक खुला हुआ था और बच्चा खेलता हुआ वहां पहुंचा और टैंक में गिर पड़ा। घटना के बारे में अमर उजाला में समाचार छपने के बाद प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए।
बता दें कि बीते नौ फरवरी को खूंट गांव निवासी मजदूरी का काम करने वाले गिरीश लाल टम्टा का पांच साल का बेटा सुमित (योगेश) अपनी मां के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित पानी के नौले में आया था। इस बीच बच्चा खेलता हुआ मां के पास से कुछ दूर चला गया। बाद में उसका शव टैंक में बरामद हुआ था। कई दिन बाद भी प्रशासन ने इस मामले की सुध नहीं ली। इस बारे में अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रभारी एसडीएम सदर एके सिंह ने तहसीलदार को घटना की जांच के आदेश दिए। बताया गया है कि विभागीय लापरवाही के चलते बच्चे की जान चली गई। लोगों का कहना है कि अगर टैंक खुला नहीं होता तो बच्चे की डूबकर मौत नहीं होती। इधर तहसीलदार खुशबू पांडे ने बताया कि फिलहाल क्षेत्रीय पटवारी ने बच्चे की टैंक में डूबकर मौत होने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट मंगाई गई है।