{"_id":"5a3a9adf4f1c1b86698c2e6c","slug":"171513790175-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के कई मोहल्लों में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के कई मोहल्लों में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के विभिन्न मोहल्लों में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। बंदर घरों से सामान उठाने के साथ ही लोगों को काट भी रहे हैं। बक्शीखोला और जाखनदेवी के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा है कि नगर के बक्शीखोला, जाखनदेवी के अलावा ढूंगाधारा, पूर्वी और पश्चिमी पोखरखाली, रानीधारा, मकेडी, चीनाखान, धारानौला, नृसिंहबाड़ी समेत कई मोहल्लों में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदर घरों से सामान उठाने के साथ ही लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। बंदरों के बढ़ते आतंक से कई मोहल्लों में छोटे बच्चों का अकेले स्कूल आना-जाना मुश्किल होते जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंदरों के आतंक के संबंध में कई बार नगर पालिकाध्यक्ष को शिकायती पत्र देने के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन देने वालों में गिरजाशंकर पांडे, धीरेज कुमार अग्निहोत्री, लोकेश गुप्ता, देवेंद्र प्रसाद, मोहन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह गौनी, मो. जुल्फी, दिलशाद, गणेश सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।