{"_id":"596cf3f54f1c1b875b8b477f","slug":"171500312565-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूहा चंद्रकोट में मिड-डे-मील में अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूहा चंद्रकोट में मिड-डे-मील में अनियमितता
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय आदर्श जूनियर हाइस्कूल चंद्रकोट में मध्याह्न भोजन में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। जांच में स्कूल के मिड-डे-मील खाद्यान्न रजिस्टर में इंट्री से करीब 50 से 55 किलो अधिक मिला। विकासखंड के उप शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हरीश सिंह रौतेला ने मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक को दोषी ठहराते हुए उनका तबादला दूसरे विकासखंड में करने की संस्तुति जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) से की है।
उप शिक्षा अधिकारी हरीश सिंह रौतेला ने बताया कि राजकीय आदर्श जूनियर हाइस्कूल चंद्रकोट में मिड-डे-मील में अनियमितता की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पूर्व की गई जांच में पाया गया कि प्रधानाध्यापक चंद्र सिंह बावड़ी ने मिड-डे-मील रजिस्टर में छात्रों की उपस्थिति अधिक दर्शायी थी, जबकि छात्र कम उपस्थित थे। जब रजिस्टर की इंट्री का स्टॉक से मिलान किया गया तो मौके पर करीब 50 ले 55 किलो खाद्यान्न अधिक पाया गया।
उन्होंने बताया कि यह मामला करीब दो माह पुराना है। इसके बाद मिड-डे-मील कमेटी से भी जांच करवाई गई तो अनियमितता की पुष्टि हुई। उप शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ने स्कूल के प्रधानाध्यापक चंद्र बल्लभ बावड़ी के जिले के दूसरे ब्लॉक में तबादला करने की संस्तुति जिला शिक्षा अधिकारी (प्रांरभिक) राय साहब यादव से पूर्व में ही कर दी है। यह मामला आज सीईओ कार्यालय में हुई शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मासिक बैठक में भी उठा।