फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   17 effigies. Ravana. family. burnt. today. Vijayadashami.

Almora News: विजयदशमी पर आज जलेंगे रावण परिवार के 17 पुतले

Sat, 12 Oct 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 12 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
17 effigies. Ravana. family. burnt. today. Vijayadashami.
अल्मोड़ा। नगर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। विजयदशमी पर शनिवार को नगर में रावण परिवार के 17 पुतलों का भव्य जुलूस निकलेगा। देर रात एसएसजे परिसर के जंतु विज्ञान परिसर के निकट पुतलों का दहन किया जाएगा। कुल्लू के बाद अल्मोड़ा का दशहरा पर्व पूरे देश में प्रसिद्ध है। दशहरा महोत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज सनवाल के मुताबिक 1860 में नगर के बद्रेश्वर में पहली रामलीला का मंचन किया गया। इस रामलीला में घास के ढेर को प्रतीकात्मक रावण के रूप में जलाया गया था। बद्रेश्वर में स्थापित शिव मंदिर परिसर में ही तब रामलीला मंचन और रावण के पुतले का दहन होता था। यह परिसर निजी संपत्ति थी। इस कारण 1930 के बाद मंदिर परिसर में पुतला फूंकने को लेकर रामलीला आयोजकों और भूमि स्वामियों के बीच मनमुटाव हो गया। 1933 के बाद यहां रामलीला मंचन बंद हो गया। इसके बाद त्यूनरा मोहल्ले में रामलीला शुरू की गई। पर यहां बनाए जाने वाले रावण के पुतले को भी बद्रेश्वर में ही जलाया जाने लगा। 1952 में नवज्योति क्लब ने नगर के लाला बाजार में रावण का पुतला बनाया था। इसके बाद 1976 में नगर के पल्टन बाजार में मेघनाद का पुतला बना था। इसी साल जौहरी बाजार में कुंभकरण का पुतला बनाया। 1979 में श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में ताड़का का पुतला बना। इसके बाद बमन खोला में सुबाहु, चौघानपाटा में खर व थाना बाजार में दूषण के पुतले बनाये गये। इस बार रावण कुल के 17 पुतले बनाए गए हैं। विजयदशमी पर नगर में रावण परिवार के पुतलों का भव्य जुलूस निकलेगा और देर रात इनका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन




छोलिया नृत्य और आतिशबाजी रहेगा आकर्षण का केंद्र

अल्मोड़ा। दशहरा पर्व पर छोलिया नृत्य और भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगा। दशहरा महोत्सव समिति के मुताबिक 16 सांस्कृतिक दलों के कलाकार छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति देंगे। पुतला दहन के समय भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
विज्ञापन




टैक्सी स्टैंड के पास एकत्रित होंगे पुतले, यहीं से निकलेगा जुलूस

अल्मोड़ा। विभिन्न स्थानों पर बने रावण कुल के पुतले माल रोड पर टैक्सी स्टैंड के समीप एक बजे एकत्रित होंगे। दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की ने बताया कि शुभारंभ के बाद दोपहर 3.30 बजे परंपरागत रास्तों से होते हुए पुतलों का जुलूस निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाहरी स्थानों से भी दशहरा देखने पहुंचे लोग

अल्मोड़ा। रावण कुल के पुतले काफी कलात्मक होते हैं। पुतलों के साथ कई लोग फोटो खिंचवाते हैं साथ ही सेल्फी लेते हैं। दशहरा पर्व देखने के लिए बाहरी स्थानों से भी कई लोग एक दिन पूर्व ही पहुंच गए हैं। इससे शहर के होटलों में भी रौनक बढ़ी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed