{"_id":"5c6d94cfbdec2225060d8a23","slug":"161550685391-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत, जंगल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत, जंगल में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दन्यां थाना क्षेत्र के अंतर्गत तलेट गांव निवासी एक व्यक्ति की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। वह पांच दिन पूर्व घर से लापता था। उसका शव ध्याड़ी-भनोली मोटर मार्ग के समीप जंगल में बरामद हुआ है। शव के मुंह और सिर पर गहरे घाव के निशान हैं। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दन्यां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तलेट निवासी गोपाल सिंह (56) पुत्र मदन सिंह चार दिन पहले बिना बताए घर से गायब हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर उनका कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह कुछ राहगीरों ने ध्याड़ी-भनोली मोटर मार्ग के समीप के जंगल में शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी।
थानाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोपाल सिंह की मौत का कारण गिरकर गंभीर चोट लगने से प्रतीत हो रही है। इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।