{"_id":"5bf8451bbdec22415774e304","slug":"161542997275-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटेकवेल लीकेज ट्रीटमेंट को किया बैराज खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटेकवेल लीकेज ट्रीटमेंट को किया बैराज खाली
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोसी नदी में बन रहे इंटेकवेल के लीकेज ट्रीटमेंट के लिए कोसी बैराज से आज पानी पूरा खाली कर दिया गया है। बैराज खाली होने के बाद अब इंटेकवैल के लीकेज ट्रीटमेंट का काम शुरू होगा।
अल्मोड़ा शहर को पानी की आपूर्ति करने के लिए कोसी नदी में बैराज के निकट 11.70 करोड़ से इंटेकवेल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन इंटेकवेल के तलहटी में पानी रिसकर अंदर पहुंच रहा है। जिसके सुधारीकरण के लिए आज बैराज के पानी को खाली किया गया है। इसके बाद रिसकर निर्माणाधीन इंटेकवेल के भीतर आ रहे पानी की समस्या दूर की जाएगी। इसमें करीब एक माह का समय लगने की संभावना है।
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता केडी भट्ट ने बताया कि नदी के चल से निर्माणाधीन इंटेकवेल की परिधि में करीब बीस फिट तक खुदाई जाएगी। पता किया जाएगा कि इंटेकवेल के भीतर पानी किस कारण से आ रहा है। उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। ठेकेदार को जल्द काम करने को कहा गया है।