फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सिटी सैनिटेशन प्लान का प्रस्ताव शासन स्तर पर लटका

सिटी सैनिटेशन प्लान का प्रस्ताव शासन स्तर पर लटका

Fri, 17 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सिटी सैनिटेशन प्लान का प्रस्ताव शासन स्तर पर लटका
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को स्वच्छ बनाने का सिटी सेनिटेशन प्लान लंबे समय बाद भी धरातल पर नहीं उतरा है। शासन के निर्देश पर पालिका परिषद ने शहर में शौचालय, अपशिष्ट प्रबंधन, जल निकासी आदि का प्रस्ताव तैयार कर करीब छह माह पहले शासन को भेज था, परंतु इस योजना को शासन से अब तक मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


अन्य शहर की तरह ही अल्मोड़ा नगर में भी कूड़ा निस्तारण, सीवरेज, गंदे पानी की निकासी जैसी समस्याएं आम हैं। सालों बाद भी इन समस्याओं का समाधान करने को कोई ठोस योजना धरातल पर नहीं उतरी है। जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में बढ़ती जनसंख्या और अनियोजित भवन निर्माण से सफाई की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


सरकार ने करीब डेढ़ साल पहले शहर स्वच्छता योजना के आंकड़े एकत्र करने के लिए नगर पालिका परिषद को नोडल एजेंसी नामित किया था। इस योजना में पालिका के अलावा जल निगम, जल संस्थान, लोनिवि आदि विभागों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पालिका परिषद ने शहर से हर रोज उठने वाले कूड़े के निस्तारण, ट्रंचिंग ग्राउंड, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल संस्थान से सीवरेज, सीवरेज प्लांट, जल संस्थान और पेयजल निगम से शहर में पानी की आपूर्ति, शौचालयों की उपलब्धता के अलावा अपशिष्ट जल प्रबंधन आदि के आंकड़े एकत्र किए। इसका माइक्रोप्लान तैयार कर पालिका परिषद द्वारा शासन को करीब छह माह पूर्व भेज दिया गया था पर इस मामले में अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed