{"_id":"5a919edf4f1c1bd34b8ba9e2","slug":"161519492831-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम रावत के उपवास की घोषणा नौटंकी:तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम रावत के उपवास की घोषणा नौटंकी:तिवारी
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने गैरसैंण में राजधानी के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपवास की घोषणा को नौटंकी बताते हुए कहा कि जब हरीश रावत खुद मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया।
अब वह प्रचार पाने के लिए तरह-तरह की नौटंकी कर रहे है जिससे जनता गुमराह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उपपा राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। राज्य की जनता गैरसैंण को लेकर कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों की धोखाधडी से तंग आ चुकी है। यदि उसके साथ और छल किया गया तो उसके सब्र का बांध टूट जाएगा।
गैरसैंण उत्तराखंड राज्य की अवधारणा तथा आत्मा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार कार्य क्षेत्र की दुर्दशा, प्राकृतिक संसाधनों की लूट और नशे की राजनीति से मुक्ति की कल्पना के लिए गैरसैंण को स्थानी राजधानी बनाना चाहती है। उन्होंने सरकार से गैरसैंण तथा स्थायी राजधानी पर तत्काल फैसला लेने की मांग की है।