{"_id":"5a8db07a4f1c1b1d368bbb81","slug":"161519235194-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब होटल मैनेजमेंट और पीडब्ल्यूडी विभाग की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब होटल मैनेजमेंट और पीडब्ल्यूडी विभाग की बिजली गुल
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिजली विभाग ने लगातार दूसरे दिन भी बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 15 लोगों के बिजली कनेक्शनन काट दिए हैं। इनमें नगर में स्थित होटल मैनेजमेंट, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड जैसे विभाग भी शामिल हैं। इसके अलावा नगर में आइडिया के टॉवर की भी बिजली काटी गई है। हालांकि बिजली कटने के डर से कई उपभोक्ता और विभाग बकाया जमा करने पहुंच रहे हैं।
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी, व्यवसायिक और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटने का क्रम जारी है। बिजली विभाग ने दूसरे दिन नगर क्षेत्र में करबला के निकट स्थित 1.80 लाख रुपये के बकाएदार होटल मैनेजमेंट, 31 हजार के बकाएदार पीडब्ल्यूडी, एक आइडिया टॉवर समेत 15 लोगों की बिजली काट दी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस पांगती ने बताया कि अभियान वसूली पूरी होने तक जारी रहेगा।
उन्होंने सभी बकाएदारों से बकाया जमा करने को कहा है। मालूम हो कि लगातार नोटिस दिए जाने के बाद बीते दिन बिजली विभाग ने बीएसएनएल के तीन टॉवरों के अलावा 20 निजी उपभोक्ताओं, आईटीआई दन्यां, जैंती और पॉलीटेक्निक जैंती के कनेक्शन काट दिए थे। उन्होंने बताया कि पुन: बिजली कनेक्शन चालू कराने के घरेलू उपभोक्ताओं से दो सौ और व्यवसायिक कनेक्शन वालों से चार सौ रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा।