{"_id":"5a8715874f1c1bca798ba046","slug":"161518802311-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं का वितरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं का वितरण आज से
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड हाइस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो रही हैं। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जिला मुख्यालय में पहुंच चुकी हैं। 17 फरवरी से विकासखंड वार उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि 17 फरवरी को हवालबाग विकासखंड के परीक्षा केंद्रों, 19 फरवरी को सल्ट और स्याल्दे ब्लॉक, 20 फरवरी को भिकियासैंण और ताड़ीखेत ब्लॉक, 21 फरवरी को चौखुटिया और द्वाराहाट, 22 फरवरी को लमगड़ा और धौलादेवी, 23 फरवरी को ताकुला और भैंसियाछाना विकासखंड के परीक्षा केंद्रों को बोर्ड की सादी लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुस्तिकाओं का वितरण सुबह दस से शाम पांच बजे तक स्काउट भवन अल्मोड़ा से होगा। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय निर्धारित तिथि को उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त नहीं करेंगे उसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम्मेदार रहेंगे। उधर बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।