फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बसभीड़ा में नशा नहीं रोजगार दो की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आज से

बसभीड़ा में नशा नहीं रोजगार दो की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आज से

Wed, 31 Jan 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बसभीड़ा में नशा नहीं रोजगार दो की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आज से
अल्मोड़ा। नशे के प्रतिकार और रोजगार के अधिकार की मांग को लेकर बसभीड़ा (चौखुटिया) में होने वाले नशा नहीं, रोजगार दो आंदोलन की 34वीं वर्षगांठ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के संयोजक और उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने नशे की खिलाफत और रोजगार के साथ राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए संघर्षरत सभी सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से एक और दो फरवरी को बसभीड़ा पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो फरवरी 1984 को बसभीड़ा (चौखुटिया) से शुरू हुए नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन की इस बार 34वीं वर्षगांठ है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब माफियाओं के साथ सत्ता की मिलीभगत ने पूरे समाज को तहस नहस कर दिया है। लाखों लोग बेरोजगारी के बावजूद नशे के दलदल में फंस गए हैं। एक फरवरी को सायं तीन बजे बसभीड़ा में जनगीतों, जनसभा और नाटक के साथ कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन


इसके बाद तमाम क्षेत्रों से बसभीड़ा पहुंचने वाले लोग राज्य में नशे की बढ़ती प्रवत्ति और अन्य मामलों पर विचार-विमर्श करेंगे। दो फरवरी को प्रात: 11 बजे से इन मुद्दों को लेकर संघर्ष की रणनीति तय की जाएगी। कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed