फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गणतंत्र दिवस पर सुबह निकलेगी प्रभातफेरी

गणतंत्र दिवस पर सुबह निकलेगी प्रभातफेरी

Mon, 15 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सुबह निकलेगी प्रभातफेरी
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लेने और विभागाध्यक्षों को कार्यालयों में सभी की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। चेताया कि अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर नंदादेवी प्रांगण से प्रात: आठ बजे निकलने वाली प्रभातफेरी में सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रभातफेरी के दौरान पुलिस को मालरोड में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। सुबह 9:30 बजे सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। 25 जनवरी को मतदाता दिवस के कार्यक्रम होंगे। प्रात: 8 बजे से क्रॉस कंट्री रेस भी होगी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में बिजली की माला से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


26 जनवरी को प्रात:11 बजे परेड का आयोजन होगा जिसमें पुलिस, पीएसी, एसएसबी, आईटीबीपी, सेना, एनसीसी कैडेट भाग लेंगे। सेना का बैंड आकर्षण का केंद्र रहेगा। 12:30 बजे पुलिस लाइन में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाने के अलावा झांकी भी निकाली जाएगी। पालिका के ईओ को 16 से 31 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। अपराह्न दो बजे से डाइट में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक में सीडीओ मयूर दीक्षित, एसडीएम विवेक राय, डीएसपी आरएस टोलिया, डीडीओ मो. असलम, गिरीश मल्होत्रा, डा. जेसी दुर्गापाल, केवल सती, आनंद सिंह ऐरी, अख्तर हुसैन समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed