फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ‘देशवासी को कहीं भी व्यापार करने का अधिकार’

‘देशवासी को कहीं भी व्यापार करने का अधिकार’

Wed, 20 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
‘देशवासी को कहीं भी व्यापार करने का अधिकार’
अल्मोड़ा। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) ने गत रविवार को फड़ व्यवसायियों को बाजार में फड़ नहीं लगाने देने और उनके साथ कथित मारपीट की निंदा की है। डीवाईएफआई ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। चेतावनी दी है कि यदि फड़ व्यवसायियों का उत्पीड़न हुआ तो पीड़ित परिवारों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि रविवार को अल्मोड़ा बाजार में फड़ व्यवसायियों को फड़ नहीं लगाने दिए गए। यही नहीं एक समूह द्वारा फड़ व्यवसायियों के साथ कथित मारपीट की गई, जबकि भारत के किसी भी व्यक्ति को देश में किसी भी कोने में जाकर कानून का पालन करते हुए व्यापार करने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन गत रविवार को एक समूह द्वारा कारखाना बाजार स्थित फड़ वालों के साथ मारपीट और अभद्रता करना निंदनीय है। आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा कानून को अपने हाथ में लेकर नगर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीवाईएफआई ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में फड़ व्यवसायियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न हुआ तो प्रभावित परिवारों को साथ लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देेने वालों में सभा के प्रदेश अध्यक्ष यूसुफ तिवारी, जिलाध्यक्ष स्वप्निल पांडे, शाहनवाज अंसारी, अमन अंसारी, मो. अबरार, मो. मुनीर आलम अंसारी, इमरान हुसैन, मो. नाजिम अंसारी, देव गिरि गोस्वामी, आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed