फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जाति के बजाए आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण

जाति के बजाए आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण

Tue, 19 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
जाति के बजाए आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जाति के आधार पर आरक्षण देने की व्यवस्था समाप्त की जाए। उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में काफी लंबे समय से आरक्षण जाति के आधार पर मिल रहा है। वर्तमान में यह व्यवस्था ठीक नहीं है। जाति के आधार पर मिलने वाले आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। ऐसा संभव नहीं होने पर आरक्षण बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा राज्य और देश में बेरोजगारों की फौज तेजी से बढ़ रही है। सरकारी विभागों में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को पुनर्नियुक्ति देने के बजाए बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास प्राधिकरण की शर्तों को जबरदस्ती लागू करने पर नाराजगी जताई। कहा कि गांवों मेें रहने वाले अधिकांश परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। प्राधिकरण की शर्तें लागू होने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इससे पूर्व संस्था के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। संस्था के संरक्षक हर सिंह सिराड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ संरक्षक डा. एसएस पथनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed