फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   हरेला पर्व से होगी जल संचय और जल संरक्षण कार्यों की शुरूआत

हरेला पर्व से होगी जल संचय और जल संरक्षण कार्यों की शुरूआत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
हरेला पर्व से होगी जल संचय और जल संरक्षण कार्यों की शुरूआत
अल्मोड़ा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने जल शक्ति अभियान, हरेला पर्व, मानसून के दौरान पौधरोपण की समीक्षा करते हुए ग्राम, ब्लॉक और जनपद स्तर पर कार्य योजना बनाकर अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संचय और जल संरक्षण कार्यों की शुरुआत हरेला पर्व से करने को कहा। उन्होंने जिलाधिकारी को इन कार्यों की तैयारी करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जल संरक्षण और संर्वधन को बढ़ावा दिया जाना है। उन्होंने जिलाधिकारी को जिले में एक नदी का पुनर्जीवितीकरण कार्य करने और रेन हार्वेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने इसके लिए जलाशयों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने और जल संरक्षण एवं संवर्द्धन सहित सभी कार्य वैज्ञानिक पद्धति से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मुख्य सचिव को बताया कि जल शक्ति अभियान और हरेला पर्व पर पौधरोपण की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली गई है। कोसी नदी पुनर्र्जनन अभियान के द्वितीय चरण में स्वयं सेवी संस्थाओं, जीबी पंत पर्यावरण संस्थान, पैरामिलट्री, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरेला दिवस पर कोसी नदी के कैचमेंट एरिया में 1 लाख 80 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा जबकि मानसून के दौरान जिले में पांच लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। वीसी में सीडीओ मनुज गोयल, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम खुशहाल सिंह रावत, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान केएस खाती, परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भट्ट, परियोजना प्रबंधक ग्राम्या डा. एसके उपाध्याय, मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, शिक्षा अधिकारी एचबी चंद, वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed