{"_id":"5d1f9ec28ebc3e3cbc699992","slug":"15623533214-almora-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन औषधि केंद्र के बंद होने से बेस अस्पताल के मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन औषधि केंद्र के बंद होने से बेस अस्पताल के मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मई से बंद पड़ा बेस अस्पताल का जन औषधि केंद्र अभी भी नहीं खुला। इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले गरीब तबके के मरीजों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से बंद पड़े जन औषधि केंद्र को जल्द खुलवाने की मांग की है।
मरीजों को सस्ती दवाईयां मुहैया कराने के उद्देश्य से वर्ष 2014-15 में बेस अस्पताल में रेड क्रॅास सोसायटी के माध्यम से जन औषधि केंद्र खोला गया था। कुछ साल तक यह केंद्र चलता रहा। हालांकि इस दौरान कई बार शिकायत भी आई कि इस केंद्र में सामान्य बीमारी की दवाईयां पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। पिछले मई माह में जन औषधि केंद्र में कार्यरत दो फार्मेसिस्टों की दूसरी जगह नौकरी लग गई और उन्होंने जन औषधि केंद्र में काम करना छोड़ दिया। जिससे इस केंद्र को बंद करना पड़ा। तब से जन औषधि केंद्र बंद ही पड़ा है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बेस अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को सस्ती दवाईयां खरीदने के लिए जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में आना पड़ रहा है। इधर रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष किशन चंद्र गुरुरानी ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल्द ही रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक कर बेस अस्पताल में बंद जन औषधि केंद्र को खोलने का प्रयास किया जाएगा।