{"_id":"5d1e37c88ebc3e3ca07e000b","slug":"156226142413-almora-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगूर के हमले में घायल महिला की दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंगूर के हमले में घायल महिला की दिल्ली में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। घर का सामान खरीदने बाजार जा रही एक महिला पर बीते मंगलवार को लंगूर ने हमला कर दिया था। महिला ने इलाज के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया। इधर नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग से लंगूरों के आतंक से निजात दिलाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक निकटवर्ती हरनोली निवासी लछिमा देवी (65) पत्नी इंद्र सिंह कड़ाकोटी मंगलवार शाम को सामान खरीदने के लिए सिनौड़ा जा रही थी। इस बीच अकेले (एकलुवा) चल रह लंगूर ने महिला पर हमला कर सड़क पर गिरा दिया। लछिमा देवी के सिर पर गंभीर चोट आई। जिसे ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लेकर आए।
डॉक्टरों की सलाह पर परिजन उसे दिल्ली ले गए। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर गांव में आक्रोश छा गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से एक सप्ताह के भीतर लंगूर के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। साथ ही मांग अनसुनी होने पर प्रर्दशन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में गिरीश चंद्र सिंह, जमन सिंह नेगी, नंदन सिंह रावत, जगत सिंह सल्टिया, जीवन सिंह बिष्ट,जीवन डंगवाल, गंगा सिंह कंडारी, नंदन सिंह बिष्ट आदि शामिल हैं।