फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नगर के कई मोहल्लों में चला विशेष स्वच्छता अभियान

नगर के कई मोहल्लों में चला विशेष स्वच्छता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
नगर के कई मोहल्लों में चला विशेष स्वच्छता अभियान
अल्मोड़ा। बुधवार को जिला प्रशासन और नगरपालिका की ओर से पूर्वी पोखरखाली, ढूंगाधारा, चीनाखान, न्यू कालोनी ढूंगाधारा, आवास विकास कालोनी मकेड़ी, एडम्स स्कूल, धारानौला आदि स्थानों पर तमाम अधिकारियों, पालिका कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान चलाया। सफाई के दौरान जमा हुए कूड़े को पालिका के वाहनों में भरकर ले जाया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आवश्यक है। उन्होंने मौजूद लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


सफाई अभियान में स्थानीय लोगों और पालिका के स्वच्छक कर्मचारियों के अलावा प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा, अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान केएस खाती, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र चंद्रा, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह, सहायक श्रमायुक्त अरविंद सैनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्याम सुंदर, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि बीसी पंत, अधिशासी अभियंता विद्युत डीडी पांगति, डॉ. अजीत तिवारी, श्रम पर्वतन अधिकारी आशा पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed