फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नशे पर सख्ती से पाबंदी लगाए सरकार

नशे पर सख्ती से पाबंदी लगाए सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
नशे पर सख्ती से पाबंदी लगाए सरकार

विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाल प्रहरी और भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में आयोजित सात दिवसीय बाल विज्ञान मेले के समापन पर हुई परिचर्चा में बच्चों ने नशे पर सख्ती से पाबंदी लगाने की मांग उठाई।

कार्यक्रम के आखिरी दिन छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण पर आधारित नुक्कड़ नाटक कुदरत का विज्ञान और मोबाइल पर आधारित नुक्कड़ नाटक टन-टना-टन-टन पेश किया। मोबाइल पर आधारित नाटक में बच्चों ने दर्शाया कि आज के दौर में सारे काम-काज भूलकर लोग मोबाइल पर किस प्रकार व्यस्त रहते हैं और मोबाइल पर काल बजते ही वह बीमार बूढ़े मां-बाप को पानी तक देना उचित नहीं समझते हैं। कार्यशाला में छात्रों ने स्वयं के द्वारा लिखी कहानी, कविता, चुटकले आदि पर आधारित पुस्तकों के साथ रद्दी अखबार से बने खिलौनों और मास्क की भी प्रदर्शनी लगाई। पुस्तक का मुख पृष्ठ भी बच्चों ने खुद तैयार किया।
विज्ञापन


समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों ने बैज लगाकर सम्मानित किया। छात्राओं में रिया तिवारी और छात्रों में कपिल को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी के रूप में चुना गया। कार्यक्रम का संचालन नीरज पंत ने किया। इस मौके पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक मनोज सनवाल, हयात सिंह रावत, डॉ.धाराबल्लभ पांडे, भूपेंद्र बल्दिया, उमा तिवारी, रेशमा परवीन, कल्याण सिंह मनकोटी, उदय किरौला, अनिल पुनेठा, रेनुका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो--फाइल संख्या 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed