Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   लेप्रोसी मिशन अस्पताल को बंद करने का विरोध

लेप्रोसी मिशन अस्पताल को बंद करने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
लेप्रोसी मिशन अस्पताल को बंद करने का विरोध
अल्मोड़ा। विभिन्न संगठनों और शहर के लोगों ने पालिका सभागार में बैठक करके करबला स्थित लेप्रोसी मिशन हॉस्पिटल एंड होम को बंद कर भूमि और भवन को बेचे जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में असहाय कुष्ठ रोगी रहते हैं ऐसे में इसे बंद कर बेचना अनुचित है। सरकार से लेप्रोसी अस्पताल की भूमि और भवन पर अधिग्रहण करने की मांग उठाई गई। बाद में इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि 1854 में लेप्रोसी मिशन हॉस्पिटल एंड होम (लेप्रोसी मिशन अस्पताल) की करबला में स्थापना हुई। अस्पताल की 460 नाली भूमि पर मालिकाना हक अमेरिकन मैथोडिस्ट चर्च का है। इस संपत्ति को द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया (टीएलएम) को लीज पर दिया गया है। जिसकी लीज अक्तूबर 2019 को समाप्त होनी है। अस्पताल की स्थापना से यहां लगातार कुष्ठ रोगी निवास करते हैं और उनका उपचार किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में इसके संचालकों द्वारा अस्पताल को बंद करने और अस्पताल की भूमि और भवन बेचने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे शहर के लोगों में आक्रोश है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला अर्बन कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, आर्ट ऑफ लिविंग के कमल कपूर सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस भूमि को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेप्रोसी मिशन की शाखा को बेचे जाने और बंद किए जाने पर तत्काल रोक लगनी चाहिए, ताकि कुष्ठ रोगियों और असहाय रोगियों की सेवा के लिए उचित व्यवस्था हो। बैठक और ज्ञापन देने वालों में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगडवाल, प्रताप सिंह सत्याल, आर्ट ऑफ लिविंग के कमल कपूर, डॉ. जेसी दुर्गापाल, भीम सिंह अधिकारी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, सभासद हेम चंद्र जोशी, राजेंद्र तिवारी, चंद्रमणि भट्ट, नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, अशोक पांडे, सीके जोशी, केसी भट्ट, धनी साही, सुशील साह, जय कपूर, दीपक कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed