{"_id":"5d0d1fb88ebc3e079f1b3949","slug":"156114116118-almora-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित और पिछड़े वर्ग की समस्याओं पर ध्यान दें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित और पिछड़े वर्ग की समस्याओं पर ध्यान दें अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बीआर आर्या ने शुक्रवार को विकास भवन अल्मोड़ा में कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति के विकास के लिए उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पिछड़े, असहाय और निर्बल तबके के लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मुहैया कराएं। अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं में आने वाली बाधाओं के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि इस संबंध में वह शासन स्तर पर इस विषय पर बात करेंगे।
बैठक में लोगों ने योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने की मांग उठाई। इस मौके पर विधि अधिकारी देव सिंह, मनीष सेमवाल, अरविंद सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला, जिला बाल विकास अधिकारी संजय गौरव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह आदि उपस्थित रहे।