{"_id":"5d0d1fac8ebc3e079f1b3946","slug":"156114114819-almora-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इंच के स्थान पर एक इंच की पाइप लाइन बिछाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो इंच के स्थान पर एक इंच की पाइप लाइन बिछाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत खत्याड़ी के अगेरा तोक के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तोक के लिए पूर्व में जल संस्थान ने दो इंच की मोटी पाइप लाइन बिछाई थी, लेकिन गत माह इस लाइन को परिवर्तित कर एक इंच कर दिया है। इससे अगनेरी तोकवासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन देकर पूर्व की तरह दो इंच की पेयजल लाइन बिछाने की मांग की है।
ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि मई माह में जल संस्थान ने लोगों को सूचना दिए बिना तोक के लिए बिछाई गई दो इंच की लाइन के स्थान पर एक इंच की लाइन बिछा दी। तोक में पानी 27 के कनेक्शन हैं। एक इंच की लाइन बिछाने से अगेरा तोक के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में गिरीश राम आर्या, महेंद्र कुमार, सूबेदार नारायण सिंह बिष्ट, मनोज सिंह, चनर राम, हीरा देवी, पप्पू टम्टा आदि शामिल हैं। ब्यूरो