{"_id":"5d0d1e8d8ebc3e014601f7cb","slug":"156114086119-almora-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में बच्चे सीख रहे रंगकर्म की विधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में बच्चे सीख रहे रंगकर्म की विधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नृसिंह कल्याण समिति सभागार में बालरंग कार्यशाला जारी है। कार्यशाला में बच्चों को रंगकर्म की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में 25 बाल रंगकर्मी भाग ले रहे हैं।
कार्यशाला में बच्चों को रंगकर्म की प्रारंभिक जानकारी के साथ रंगमंचीय संगीत, नृत्य, गायन, कोर, वाक एवं कंठ, माइम एवं मूवमेंट, पेंटिंग, योगा, मेडिटेशन, दृश्य निर्माण की आधुनिक विधाओं के बारे में बताया। कार्यशाला में विक्रम जय सिंह, चंद्रशेखर थापा गज्जू, धीरेंद्र सिंह रावत धीरू, ललित मोहन बिष्ट, मोहन सिंह महरा, अनुभव मिश्रा बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। दिशा के संस्थापक रंगकर्मी मनमोहन चौधरी ने बताया कि कार्यशाला के समापन अवसर पर 30 जून को नाट्य प्रस्तुति सहित कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। कार्यशाला सुबह सात से एक बजे तक चल रही है। ब्यूरो