फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शहर में सफाई व्यवस्था होगी सुदृढ़

शहर में सफाई व्यवस्था होगी सुदृढ़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
शहर में सफाई व्यवस्था होगी सुदृढ़
अल्मोड़ा। नगर पालिका बोर्ड की हुई मासिक बैठक में बायो टॉयलेट क्रय करने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने और डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने के लिए ईओ को निर्देशित कर व्यवस्था को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने को कहा गया।
विज्ञापन


चौघानपाटा कार पार्किंग के ऊपर छत का निर्माण कराने, गणेशीगैर में पर्यावरण मित्र कालोनी में दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों के जीर्णोद्धार, जिला योजना के अंतर्गत पार्कों का सौंदर्यीकरण, लक्ष्मेश्वर और लिंक रोड के पार्किंग स्थलों के विस्तारीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


जिला योजना के अंतर्गत न्यू कालोनी धारानौला से सड़क बनाने, रानीधारा मार्ग के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में पिछली मासिक बैठक की पुष्टि की गई। मार्च, अप्रैल और मई के आय-व्यय का विवरण बोर्ड के सम्मुख रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहबाजारी की संशोधित उप नियमावाली बोर्ड के समक्ष अनुमोदन के लिए रखी गई। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, सभासद दीपा साह, तरन्नुम बी, मनोज जोशी, सचिन आर्या, विजय पांडे, अमित साह, दीप्ति सोनकर, जगमोहन बिष्ट, हेम चंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी, रेखा अल्मियां, आशा रावत, सौरभ वर्मा, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी, अवर अभियंता महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश निरीक्षक भूपेंद्र जोशी, तहबाजारी निरीक्षक कमल कुमार पाठक आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed