फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जूहा बड़ेत के सहायक शिक्षक की सेवाएं समाप्त

जूहा बड़ेत के सहायक शिक्षक की सेवाएं समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
जूहा बड़ेत के सहायक शिक्षक की सेवाएं समाप्त
अल्मोड़ा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेत (द्वाराहाट) से एक साल से अधिक समय से अनुपस्थित चल रहे निलंबित सहायक शिक्षक लक्ष्मण सिंह की शिक्षा विभाग ने सेवाएं समाप्त कर दी हैं। विभाग द्वारा गत चार जून को भेजे गए अंतिम नोटिस का भी संबधित शिक्षक ने जवाब नहीं दिया, जिसके बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मोहल्ला असदपुर धामरौली थाना नुरपुर पो. अहीरपुर तहसील चांदपुर निवासी लक्ष्मण सिंह द्वाराहाट ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेत में तैनात था। किसी व्यक्ति ने शिकायत की थी कि शिक्षक लक्ष्मण सिंह के बीटीसी प्रमाण पत्र फर्जी है। इसके बाद विभाग ने शिक्षक के बीटीसी प्रमाण पत्रों की जांच के लिए रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षाएं इलाहाबाद उत्तर प्रदेश को पत्र भेजा। शिक्षक लक्ष्मण सिंह 24 फरवरी 2018 से विद्यालय से अनुपस्थित चल रहा था।
विज्ञापन


विभाग ने आरोपी शिक्षक को 17 जुलाई 2018 को निलंबित कर दिया था। मामले की जांच बीईओ द्वाराहाट को सौंपी, लेकिन कार्यस्थल से अनुपस्थित चल रहे शिक्षक ने जांच अधिकारी के समक्ष कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने आरोपी शिक्षक को 11 सितंबर 2018 और 31 जनवरी 2018 को पंजीकृत डाक से नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद गत चार जून को विभाग ने निलंबित शिक्षक को अंतिम नोटिस जारी किया और 15 जून तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन विभाग को कोई जवाब नहीं मिला।


मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि पर्याप्त समय देने के बावजूद शिक्षक लक्ष्मण सिंह ने कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया है। उन्होंने बताया कि शिक्षक लक्ष्मण सिंह की उत्तराखंड सरकारी सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 यथा संशोधित 2010 की सुसंगत धारा/ नियमों के अंतर्गत अनुपस्थिति तिथि 24 फरवरी 2018 से सहायक शिक्षक पद से सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed