{"_id":"5d07d3d98ebc3e3f2631ba3f","slug":"15607940602-almora-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जल संकट
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पेयजल संकट से जनता को निजात नहीं मिल पा रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। पर्यटन सीजन चरम पर है, पानी नहीं आने पर होटल व्यवसायी टैंकरों से पानी मंगाने को मजबूर हैं। सड़क से लगे क्षेत्रों में जल संस्थान टैंकरों से पानी पहुंच रहा है, लेकिन दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है।
नगर और ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। शहरी क्षेत्रों में कई मोहल्लों में एक दिन छोड़कर लोगों को पानी मिल पा रही है। वहीं इंद्रा नगर कालोनी, लोअर मालरोड खत्याड़ी में पिछले एक माह से पेयजल समस्या बनी हुई है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भुवन चंद्र लोहनी ने बताया कि पानी का संकट दूर नहीं हो पा रहा है।
जल संस्थान के कंट्रोल रूम से भी शिकायत कर दी गई है, पर व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। लीकेज से पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं सवा इंच की लाइन से क्षमता से अधिक कनेक्शन दे दिए गए हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर क्षेत्र के लिए के लिए मोटी पाइप लाइन बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन
इधर मोतियापाथर, आरतोला, गुरुड़ाबांज, गिरचोला, ढैली, गधोली, चितई डोल, दौला नगरखान, बाराकोट, शौकियाथल इंटर कालेज, शैल बाइपास, दुगालखोला गोल मार्केट, जीजीआईसी, कलमटिया, गधोली कसारदेवी, डीनापानी, मटेना डीनापानी में जल संस्थान ने टैंकरों से पानी की आपूर्ति की।