फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में आज नगर में निकलेगा जुलूस

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में आज नगर में निकलेगा जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में आज नगर में निकलेगा जुलूस
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को नगर में जुलूस प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में नगर के साथ ही रानीखेत, सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, मासी, द्वाराहाट, चौखुटिया के अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, डीडीहाट, मुनस्यारी आदि इलाकों से भी लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि 14 माह से भी अधिक समय से प्राधिकरण पूरे पर्वतीय क्षेत्र में लागू है। एक साल से समिति प्राधिकरण का विरोध कर रही है पर सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले 25 फरवरी को नगर में चौघानपाटा से दोपहर 12 बजे से जुलूस निकाला जाएगा।। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से जुलूस में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed