{"_id":"5b9d4e9c867a5501363bd395","slug":"151537035932-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विकास प्राधिकरण ने 25 लोगों को नोटिस जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विकास प्राधिकरण ने 25 लोगों को नोटिस जारी किए
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण ने नियमों की अनदेखी कर भवन निर्माण कर रहे 25 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। प्राधिकरण बनने के 11 माह बाद से अब तक 28 मानचित्र पास हो चुके हैं। छह नक्शे अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिल पाने के कारण लटके है।
करीब 11 माह पहले जिला विकास प्राधिकरण अस्तित्व में आया था। प्राधिकरण के नियमों की अवहेलना करने पर भवन निर्माण और अन्य निर्माण कार्य करने पर प्राधिकरण ने 25 लोगों को नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण बनने के बाद अब तक कुल 28 मानचित्र पास हो चुके हैं। मानचित्र पास नहीं होने के कारण लोगों को भवन निर्माण और अन्य निर्माण कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छह नक्शे विभिन्न विभागों संस्थानों की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिल पाने के कारण लटके है। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव और अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया ने बताया कि प्राधिकरण बनने के बाद अब तक 155 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है।