फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   विद्युत अव्यवस्था को लेकर तहसील मुख्यालय में धरना

विद्युत अव्यवस्था को लेकर तहसील मुख्यालय में धरना

Wed, 30 May 2018 11:43 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
विद्युत अव्यवस्था को लेकर तहसील मुख्यालय में धरना
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होने से गुस्साए लोगों ने तहसील कार्यालय में धरना दिया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें विद्युत आपूर्ति में शीघ्र सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति में बार-बार व्यवधान से नाराज व्यापारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यापार संघ के बैनर तले तहसील कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर सभा को संबोधित कर कहा भिकियासैंण में विद्युत डिवीजन कार्यालय होने के बाद भी हर घंटे बिजली गुल होने से कारोबार चौपट हो गया है।
विज्ञापन


साथ ही पंपिंग पेयजल योजना में पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं होने से पेयजल समस्या से जनता को जूझना पड़ रहा है। बाद में उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र विद्युत व्यवस्था में आ रहे व्यवधान को दुरुस्त नहीं किया गया तो मजबूर होकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष विजय लटवाल, जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, मदन मेहरा, शंकर फुलारा, जगतसिंह,राजेंद्र रौतेला, जितेंद्र, प्रेम बिष्ट, पुष्करनाथ, दलीपसिंह, बालमनाथ, गोपालसिंह, पूरन शर्मा, गणेशनाथ, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed