फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नवीनतम कृषि तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं: चौहान

नवीनतम कृषि तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं: चौहान

Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
नवीनतम कृषि तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं: चौहान
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि काश्तकार नवीनतम कृषि तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं। इससे जहां उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। चौहान एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना द्वारा वीपीकेएस परिसर हवालबाग में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान मेले से जहां काश्तकारों को नवीनतम योजनाओं की जानकारी मिलेगी वहीं उनके अनुभवों का आदान-प्रदान होने से उन्हें लाभ मिलेगा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि काश्तकार उन्नत बीज और तकनीक से खेती करें। उन्होंने काश्तकारों से पर्यावरण संरक्षण के लिए लोहे के स्याही हल का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा।
विज्ञापन


इस अवसर पर हुई गोष्ठी में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने काश्तकारों को तकनीकी जानकारी दी। मेले केे दौरान काश्तकारों ने वीपीकेेएस के फार्म का भ्रमण कर वहां उगाई जा रही उन्नत फसलों की प्रजातियों के साथ ही तकनीकी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों को विभिन्न योजनाओं के तहत व्यावसायिक गतिविधियों के लिए परियोजना द्वारा चेक भी प्रदान किए गए। इसके अलावा दो महेंद्र पिकप जीप भी दो सहकारिता प्रतिनिधियों को सौंपी गई। परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 17 फरवरी को मेले के समापन पर सर्वोत्तम स्टॉल को पुरस्कृत किया जाएगा।


इस अवसर पर सीडीओ मयूर दीक्षित, डीडीओ मो. असलम, वीपीकेएक से निदेशक डा. अरुणव पटनायका, मुख्य परियोजना प्रबंधक राजीव सिंघल, प्रबंधक रईस अहमद, सुरेंद्र सिंह, केके मिश्रा आदि मौजूद थे। इधर सायं के समय कुमाऊं कमिश्नर चंद्रशेखर भट्ट और जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने हवालबाग पहुंचकर किसान मेले का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed