{"_id":"5a79db004f1c1baa1b8b5eb6","slug":"151517935360-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक रोड से अनावश्यक वाहनों को हटाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक रोड से अनावश्यक वाहनों को हटाने की कवायद
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लिंक रोड में स्थित टैक्सी स्टैंड में खड़े रहने वाले वाहनों की संख्या कम करने को लेकर पुलिस काफी दिनों से प्रयास कर रही है, लेकिन टैक्सी चालकों के विरोध के चलते अभी तक इस व्यवस्था को लागू नहीं किया जा सका है। इधर पुलिस ने लिंक रोड में कुछ क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित करते हुए बोर्ड भी लगा दिया है।
मालूम हो कि माल रोड में वन-वे यातायात व्यवस्था लागू होने के बाद से लिंक रोड में वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस यहां शैलेश होटल के निकट खड़े रहने वाले वाहनों की संख्या को कम करना चाहती है। एसएसपी पी रेणुकादेवी का कहना है कि अलग-अलग स्थानों के लिए जाने वाले नंबर वार दो-तीन वाहनों को टैक्सी स्टैंड में खड़े किए जाएं और इसके अलावा जो वाहन वहां बेकार खड़े रहते हैं उन्हें नंबर आने तक लोअर माल रोड के आसपास खड़ा कर दिया जाए तो लिंक रोड में यातायात काफी व्यवस्थित हो सकेगा।
यहां अनावश्यक खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने को लेकर पूर्व में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से पुलिस अधिकारियों की वार्ता भी हुई लेकिन इसमें कोई सर्वमान्य समाधान नहीं निकल पाया। इधर पुलिस ने लिंक रोड में शैलेश होटल के सामने कुछ इलाके को नो-पार्किंग जोन घोषित कर दिया है और यहां नो पार्किंग का बोर्ड भी लगा दिया गया है।