{"_id":"5a5b89d14f1c1b8d268b45d7","slug":"151515948497-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल बाद भी नहीं बनी मछोड़-ढूगांमोहान सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल बाद भी नहीं बनी मछोड़-ढूगांमोहान सड़क
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यकाल में 2007-08 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. लीलाधर सत्यवली के नाम से मछोड़-ढूगांमोहान मोटर मार्ग राजनीतिक उठापठक के चलते नहीं बन पाया है। 3.15 करोड़ रुपये लागत की इस सड़क के लिए दो साल पहले वन भूमि हस्तांतरण भी हो चुकी है पर मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है।
मछोड़ के ग्राम प्रधान नारायण दत्त सत्यवली द्वारा आरटीआई में इस संबंध में सूचना मांगी गई थी। जिसके मुताबिक वन भूमि हस्तांतरण हो चुकी है पर काम शुरू नहीं हुआ है।
लोगों का कहना है कि राजनीतिक दलों ने श्रेय न मिलने के चक्कर में इस सड़क के कार्य को आगे बढ़ाने में रुचि नहीं दिखाई। तल्ला सल्ट उत्थान समिति के महामंत्री शेखर सत्यवली ने बताया कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों ने इस सड़क के निर्माण के नाम पर वोट मांगे पर सड़क आज तक नहीं बन पाई है। जल्द ही जनता के सहयोग से सड़क के लिए आंदोलन किया जाएगा।