फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ठेकेदार रविवार को भी बैठे धरने पर, नारेबाजी की

ठेकेदार रविवार को भी बैठे धरने पर, नारेबाजी की

Sun, 29 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार रविवार को भी बैठे धरने पर, नारेबाजी की
अल्मोड़ा। राजकीय ठेकेदार संघ का लोनिवि के अधीक्षण अभियंता और निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता के तबादले की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। लोनिवि कार्यालयों में ठेकेदारों द्वारा की गई तालाबंदी रविवार को भी जारी रही। ठेकेदारों ने आज भी कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने दोनों अधिकारियों पर ठेकेदारों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को किए गए कार्यों का पूर्ण भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे वह मजदूरी का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। ठेकेदारों के साथ ही काम करने वाले मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, वहीं दुकानदारों से निर्माण कार्य के लिए ली गई सामग्री का भुगतान करने में भी ठेकेदार असमर्थ हैं, पर विभागीय अधिकारी ठेकेदारों की सुध नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों का तबादला होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बागेश्वर ठेकेदार संघ ने भी आंदोलन को समर्थन जताया है।
विज्ञापन


धरने पर संगठन के अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष राजू कनवाल, सचिव पृथ्वीराज मटेला, महेश नयाल, जगत कनवाल, कृष्णा कांडपाल, हरीश भट्ट, अरविंद बिष्ट, पूरन उपाध्याय, कमल लटवाल, सुंदर सिंह महेरा, सुरेंद्र मेहरा, गिरीश पांडे, घनश्याम तिवारी, गोपाल मेहता, सुनील पेटशाली, महेश सनवाल, मोहित साह आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed