{"_id":"5968f8004f1c1b1c678b467a","slug":"151500051456-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों ने किया दुगालखोला का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों ने किया दुगालखोला का निरीक्षण
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। घरों की सीवर की गंदगी नालियों में बहाने की शिकायत मिलने पर एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में जिला पंचायत और जल निगम के अधिकारियों ने दुगालखोला में निरीक्षण किया। चार लोगों के घरों के सीवर का पानी बहुतायत में नालियों में बहते हुए मिला। एसडीएम ने चार लोगों के एक-एक हजार रुपये के चालान काटने के निर्देश दिए। साथ ही चार अन्य लोगों को नोटिस जारी करने को कहा।
एसडीएम के नेतृत्व में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता एन लाल, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एमएल टम्टा के अलावा पालिका के कार्मिकों ने मौका मुआयना किया। निरीक्षण में चार व्यक्तियों के घरों के सीवर का पानी बहुतायत में नालियों में पाया गया। उपजिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि महेश लाल शाह, प्रो. बासु मिश्रा, राजेंद्र सिंह महेता, प्रेमा खोलिया के एक-एक हजार रुपये के चालान काटने के निर्देश जिला पंचायत को दिए गए हैं।
उन्होंने बताया इसके अलावा त्रिलोक सिंह भैसोड़ा, नारायण सिंह बोरा, देवीदत्त, गंगा प्रसाद सनवाल को घरों के सीवर का पानी नाली में नहीं डालने के लिए जिला पंचायत नोटिस जारी करेगी। निरीक्षण के मौके पर दुगालखोला की प्रधान मीरा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रमा जोशी, सचिव दीपा जोशी, संयुक्त सचिव रीता दुर्गापाल भी मौजूद थी।