फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   15 meter portion of Deghat-Ghatgad road washed away in the river

Almora News: देघाट-घटगाड़ सड़क का 15 मीटर हिस्सा नदी में बहा

Wed, 13 Aug 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 13 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
15 meter portion of Deghat-Ghatgad road washed away in the river
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। गढ़वाल को जोड़ने वाली देघाट-घटगाड़ सड़क का 15 मीटर हिस्सा देघाट बाजार के पास विनोद नदी के ऊफान में आने से बह गया है। इसके बाद गढ़वाल के लिए आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। लोगों ने लोनिवि से शीघ्र आवाजाही शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

देघाट-घटगाड़ सड़क कुमाऊं और गढ़वाल को आपस में जोड़ती है। बीते दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां विनोद नदी का जल स्तर बढ़ने से सड़क का 15 मीटर हिस्सा बह गया। इससे भरसोली, सुरमोली, केलानी, सिमय्या, घटगाड़, तालेश्वर क्षेत्र की दो हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी बाला दत्त शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है। देघाट से जौरासी मार्ग के बंद होने से 15 ग्राम पंचायतों की 5000 से अधिक की आबादी परेशान हैं। ग्रामीण अशोक तिवारी, विमला देवी, ग्राम प्रधान राधा देवी, मनोज कुमार ने लोनिवि से शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


कोट
दैवीय आपदा के दौरान जहां भी सड़कें बंद चल रही हैं उनको खोलने का कार्य प्रयास किया जा रहा है। जल्द बंद सड़कों से वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी जाएगी। -महेंद्र कुमार कंबोज, जेई, लोनिवि स्याल्दे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed