फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दो माह से तीन गांवों में पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी, हाहाकार मचा

दो माह से तीन गांवों में पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी, हाहाकार मचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
दो माह से तीन गांवों में पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी, हाहाकार मचा
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सड़क कटान के दौरान ध्वस्त हुई गुलार-करगेत पेयजल योजना से जुड़े सल्ट ब्लॉक के तीन गांवों में दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन


सड़क कटान के दौरान गुलार-करेगत पेयजल योजना की पाइप लाइन ध्वस्त हो गई थी। इस कारण योजना से जुड़े कोटजसपुर, पटवाल जसपुर, मुनड़ा गांवों में दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है। ठंड के मौसम में पानी नहीं मिलने के कारण गांव में त्राहि-त्राहि मची है।

ग्रामीण दो किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोत तथा नौलों से पानी ढो रहे हैं। यहां भी सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जा रही है। इसके बावजूद लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। एक मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, लेकिन बोर्ड परीक्षार्थियों का सारा दिन पानी जुटाने में बर्बाद हो रहा है। इस कारण उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जल संस्थान के सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की, अन्यथा आंदोलन की धमकी दी।

ज्ञापन देने वालों में हंसी देवी, शिव दत्त, अमित रावत, कुंती देवी, गोपाल दत्त, बालम सिंह, चंदन सिंह, कमला देवी, विमला देवी, जोगली देवी, लक्ष्मी देवी आदि शामिल हैं। इधर जल संस्थान के एई मनोज गंगवार ने बताया कि ठेकेदार को ध्वस्त पेयजल लाइन ठीक करने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं। यदि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जल्द ठीक नहीं किया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed