{"_id":"5c2e40c5bdec2256e821f057","slug":"141546535109-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में भी बनेंगे अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में भी बनेंगे अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अस्पतालों में भी बनेंगे अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड
अल्मोड़ा। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत अब राजकीय अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में भी लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए अस्पतालों में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं।
राज्य में 25 दिसंबर से शुरू अटल आयुष्मान योजना में प्रत्येक परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज मिलता है। अल्मोड़ा में अब तक 85 हजार लाभार्थियों में से केवल 4011 लाभार्थियों के ही गोल्डन कार्ड बन पाए हैं।
इसका मुख्य कारण जिले में स्थित 607 कामन सर्विस सेंटर में से केवल 170 सेंटरों के पास ही बायोमेट्रिक डिवाइस, लैपटॉप समेत अन्य उपकरण उपलब्ध हैं। इसी धीमी गति को देखते हुए अब अस्पतालों में गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक राकेश पंत ने बताया कि जिला अस्पताल अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार से ही गोल्डन कार्ड बनने शुरू हो गए। जिला, महिला और बेस अस्पताल में फिलहाल आयुष्मान मित्र की ओर से अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं।