{"_id":"5bedac1cbdec22699e087cf1","slug":"141542302748-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के लिए जिले में नहीं है पर्याप्त फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के लिए जिले में नहीं है पर्याप्त फोर्स
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पुलिस प्रशासन ने निकाय चुनाव की तैयारियां को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। जिले के चार निकायों के 41 बूथों में 17 बूथ संवेदनशील और 24 अतिसंवेदनशील श्रेणी में हैं। 18 अक्तूबर को मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए जिले में पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध नहीं है। दो प्लाटून पीएसी और 115 पीआरडी और होमगार्ड के जवान बाहर से मंगाए जाएंगे।
नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के अंतर्गत 26 बूथ हैं। इनमें 16 बूथ संवेदनशील और 10 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी में हैं। वहीं पहली बार गठित हो रही नगर पालिका परिषद चिलियानौला (रानीखेत) में सभी सात बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी के अंतर्गत हैं। द्वाराहाट नगर पंचायत में चारों बूथ अतिसंवेदनशील हैं। नगर पंचायत भिकियासैंण के चार मतदान स्थलों में से एक संवेदनशील और तीन मतदान स्थल अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से जिले को चार जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया है। चार जोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एक-एक राजपत्रित स्तर के अधिकारी पर होगी। जबकि नौ सेक्टरों में एक-एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
मतदान के लिए चार राजपत्रित स्तर के अधिकारी (डीएसपी), 24 उप निरीक्षक और निरीक्षक, 50 हेड कांस्टेबल, 161 सशस्त्रत्त् पुलिस बल, 18 महिला कांस्टेबल, दो प्लाटून पीएसी, 49 होमगार्ड, 66 पीआरडी जवानों की जरुरत है। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों में कितना बल तैनात रहेगा। यह निर्धारित नहीं हुआ है। मतदान के लिए दो प्लाटून पीएसी, 49 होमगार्ड और 66 पीआरडी जवान बाहर से मंगाए गए हैं।