{"_id":"5bd348cdbdec2269b345952a","slug":"141540573389-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजवाल और टम्टा के मनाने से भी नहीं माने कांग्रेस के बागी त्रिलोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंजवाल और टम्टा के मनाने से भी नहीं माने कांग्रेस के बागी त्रिलोचन
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कनार्टक ने शुक्रवार को कांग्रेस के बागी त्रिलोचन जोशी और कुछ अन्य असंतुष्टों को मनाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। त्रिलोचन जोशी ने नाम वापस लेने से साफ इंकार कर दिया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करा चुके त्रिलोचन जोशी के पक्ष में प्रचार में जुटे पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती और मनोज सनवाल भी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आने के लिए राजी नहीं हुए।
शनिवार को नाम वापसी का दिन है। इससे पहले शुक्रवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस के बागी त्रिलोचन जोशी को नाम वापसी के लिए मनाने का प्रयास किया लेकिन इन नेताओं की कोशिशें सफल नहीं हुईं।
त्रिलोचन जोशी ने तमाम कारण बताते हुए नाम वापस लेने से इंकार कर दिया। इन नेताओं ने त्रिलोचन जोशी का समर्थन कर रहे कांग्रेस नेता केवल सती और मनोज सनवाल से भी वार्ता की लेकिन इन दोनों ने भी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आने से इंकार करते हुए कहा कि वह पहले ही त्रिलोचन जोशी को वचन दे चुके हैं। असंतुष्टों के रुख को देखते हुए त्रिलोचन जोशी द्वारा नाम वापस लेने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। खुद कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने स्वीकार किया कि यह लोग किसी हालत में मानने को तैयार नहीं हैं।