{"_id":"5b7b081e42c792466b4611be","slug":"141534789662-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य और गायन के लिए 20-20 कलाकारों का चयन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य और गायन के लिए 20-20 कलाकारों का चयन किया
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। श्री राम सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा समिति की ओर से 29 अगस्त से राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के मैदान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में होने वाली गायन और नृत्य प्रतियोगिता के लिए शिखर होटल सभागार में ऑडिशन लिए गए। ऑडिशन में 20 प्रतिभागियों का गायन और 20 का नृत्य के लिए चयन किया गया। चयनित प्रतिभागी 29 अगस्त को मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
मुख्य संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अॅाडिशन में कुल 113 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सब जूनियर वर्ग में दस साल तक, जूनियर वर्ग में 11 से 16 साल तक तथा सीनियर वर्ग में 13 साल से अधिक उम्र के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पहले होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने ऑडिशन का शुभारंभ किया। निर्णायक रमेश लाल, हिमानी, रोशनी, धीरेंद्र भारती थे। संचालन गीतम भट्ट ने किया। इस मौके पर अमरनाथ सिंह नेगी, सुशील साह, नीरज पांगती, दीप जोशी, दीपक साह, वैभव पांडे, आशुकृपा जोशी, युवराज बिष्ट, यशवंत पवार, लक्की पवार, पंकज भगत, दीपक तिवारी, नवल चौसाली, कृष्णा नगरकोटी आदि मौजूद थे। (ब्यूरो)