{"_id":"5b0aee254f1c1ba16e8b4dc6","slug":"141527442981-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला लोक कला के संवर्धन में सहायक: जीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला लोक कला के संवर्धन में सहायक: जीना
Updated Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। गॉड ग्रेस अकादमी भिकियासैंण द्वारा आयोजित कुमाऊं आंचल की लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए सात दिवसीय लोक कला नाट्य कार्यशाला का समापन हो गया है। समापन अवसर पर कुमाऊंनी बारात, फूलदेही सहित विभिन्न विधाओं को बाल कलाकारों ने मूर्त रूप दिया।
कार्यशाला के समापन मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सल्ट सुरेंद्र सिंह जीना ने कहा देवभूमि की लोक संस्कृति, संस्कार, परंपराओं की विश्वभर में विशिष्ट पहचान है। इस तरह की कार्यशाला लोक कला के संवर्धन में सहायक होगी। नरसिंग वेंकट हाल में ख्याति प्राप्त छायाकार बृजमोहन जोशी के निर्देशन में बाल कलाकारों ने कुमाऊंनी परिधानों में सजधज कर देवी आराधना, कुमाऊंनी परंपरागत बरात, घुघती त्योहार, फूलदेही, हरेला, बंसत पंचमी जैसे लोक पर्वों की मंच पर प्रस्तुति दी।
अंधेर नगरी चौपट राजा नाटक के माध्यम से वर्तमान व्यवस्था पर तंज कसे। अकादमी की प्रबंधक चित्रा पंत ने अतिथियों को प्रतीत चिन्ह भेंट कर सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। समापन कार्यक्रम का संचालन चंदन बिष्ट ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, पुष्कर पाल, कुबेर कड़ाकोटी, चित्रा पंत, पुष्कर कांडपाल, संतोष मासीवाल, बृज मोहन जोशी , लीला बिष्ट , शंकर फुलारा आदि मौजूद थे।