फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   होली मनाने घर आए एलआईयू कर्मचारी की मौत

होली मनाने घर आए एलआईयू कर्मचारी की मौत

Sat, 03 Mar 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
होली मनाने घर आए एलआईयू कर्मचारी की मौत
अल्मोड़ा। होली पर्व मनाने घर आए एलआईयू हल्द्वानी में कार्यरत लक्ष्मण सिंह सिंग्वाल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह 41 वर्ष के थे। पोस्टमार्टम के बाद रामेश्वर श्मशानघाट में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दन्यां पुलिस ने मृतक एलआईयू कर्मी लक्ष्मण सिंह सिंग्वाल को श्मशान घाट में गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

धौलादेवी ब्लाक के पालड़ीगूठ निवासी लक्ष्मण सिंह सिंग्वाल एलआईयू हल्द्वानी में तैनात हैं। होली मनाने के लिए घर आए लक्ष्मण सिंह पालड़ीगूंठ से अपनी बहन गीता भैसोड़ा के साथ भनोली को जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रामेश्वर श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दन्यां पुलिस के दल ने मृतक एलआईयू कर्मी लक्ष्मण सिंह सिंग्वाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मृतक की पत्नी गीता सिंग्वाल अल्मोड़ा एलआईयू में तैनात हैं। मृतक का एक पुत्र और पुत्री है। उनके पिता अमर सिंह सिंग्वाल पूर्व प्रधान हैं। एलआईयू कर्मी की शव यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंह सिंग्वाल, प्रधान दलीप सिंह, अमरनाथ सिंह सिंग्वाल, विवेक थापा, शेर सिंह ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed