{"_id":"5a8715854f1c1b514a8b9a56","slug":"141518802309-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलाखेत के लिए रोडवेज की बस नहीं होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलाखेत के लिए रोडवेज की बस नहीं होने से ग्रामीण परेशान
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्यटन स्थल शीतलाखेत के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा नहीं होने के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल और क्षेत्रीय लोगों ने उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक प्रबंधक को ज्ञापन देकर अल्मोड़ा से शीतलाखेत वाया कठपुडिया होते हुए रामनगर-दिल्ली को बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
पर्यटन स्थल शीतलाखेत के लिए रोडवेज की बस सेवा नहीं है। इस कारण बिमौला, जालस्वाड़, टानी, धारी, लटवालगांव, चाण, नौगांव, जूड़ कफून, डोबा, खूंट, धामस, बल्सा, भाकड़, नौला, सल्ला, शीतलाखेत, स्वाही, सिगोली, बसर, बरागांव, देवलीखान, कफलकोट, बडग़लभट्ट, हरड़ा, डौलपोखरा आदि गांवों के लोगों को परिवहन सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में काफी संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन बस सेवा नहीं होने के कारण पर्यटकों समेत क्षेत्रीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बस सेवा के शुरू होने से जहां क्षेत्रीय जनता, पर्यटकों को लाभ मिलेगा वहीं परिवहन निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने रोडवेज के सहायक प्रबंधक को ज्ञापन देकर बस सेवा शीघ्र संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल शीतलाखेत के अध्यक्ष गणेश चंद्र पाठक, प्रधान हेम चंद्र तिवारी, दिनेश पाठक, शेर राम, प्रताप सिंह बिष्ट, गीता देवी, युधिष्ठिर सिंह बिष्ट, हरीश सिंह बिष्ट, विपिन चंद्र पाठक, कैलाश नाथ, ललित बिष्ट, प्रमोद कुमार, हरीश चंद्र रौतेला, गिरीश राम आदि शामिल हैं।