{"_id":"5a8715814f1c1ba3268ba868","slug":"141518802305-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में 20 को तालाबंदी करने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में 20 को तालाबंदी करने का ऐलान
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज बाराकूना के प्रधानाचार्य को खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देने से विद्यालय में पढ़ाई और व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
अभिभावकों और जन प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर प्रधानाचार्य को खंड शिक्षाधिकारी और उप शिक्षाधिकारी के कार्यभार से मुक्त नहीं करने पर 20 फरवरी को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय गुरुड़ाबांज में तालाबंदी करने का एलान किया है।
उन्होंने कहा कि राजकीय इंटर कालेज बाराकूना के प्रधानाचार्य को खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इससे जहां विद्यालय में पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है वहीं व्यवस्था भी चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने 15 फरवरी को विद्यालय में तालाबंदी करने का निर्णय लिया था, लेकिन परीक्षाओं के चलते तालाबंदी टाल दी। यदि प्रधानाचार्य को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त नहीं किया गया तो 20 फरवरी को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय गुरुड़ाबांज में तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालो में भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री चंद्रशेखर भट्ट, पूरन चंद्र, मोहन राम, सुनील कुमार, गौरीशंकर, शंकर लाल, अजय कुमार, विरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, मोहित कुमार, मीना बिष्ट, गीता पांडे, गणेश सिंह, नंदी सिंह आदि शामिल थे।