{"_id":"5a7c8ded4f1c1b805a8b8bb1","slug":"141518112237-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें बनी हैं खतरनाक, डेंजर जोन चिन्हित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें बनी हैं खतरनाक, डेंजर जोन चिन्हित नहीं
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कई स्थानों पर सड़कें खतरनाक बनी हैं और दुर्घटनाएं होते रहती हैं। शासन के निर्देश पर लोनिवि और संभागीय परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सड़कों में डेंजर जोन चिन्हीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जानी है।
जिले में कई स्थानों पर सड़कें संकरी हैं और खतरनाक मोड़ हैं। अनेक स्थान ऐसे भी हैं जहां पर पैरापिट तक नहीं बने हैं। जरा सी असावधानी होने पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़कों में डेंजर जोन (ब्लैक स्पॉट) संबंधित विभाग अब तक चिह्नित नहीं कर पाए हैं।
हालांकि खतरनाक मोड़ों अथवा पुलों के समीप सूचना पट जरूर लगाए गए हैं। कतिपय ऐसे स्थान भी हैं जहां सड़क किनारे पैरापिट बने ही नहीं हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोनिवि के अधिकारियों के मुताबिक शासन के निर्देश के बाद संभागीय परिवहन विभाग के साथ संयुक्त रूप से सड़कों में दुर्घटना की दृष्टि से खतरनाक बने इलाकों के चिन्हीकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। काम पूरा करने के बाद आगणन शासन को भेजा जाएगा।