{"_id":"5a5795254f1c1b6a188b4631","slug":"141515689253-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान में बिखरी निर्माण सामग्री हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान में बिखरी निर्माण सामग्री हटाई
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में बृहस्पतिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन और नगर पालिका के संयुक्त अभियान के दौरान सड़कों के किनारे पड़ी निर्माण सामग्री को जेसीबी से हटाया गया। निरीक्षण करने पहुंचीं जिलाधिकारी ईवा आशीष ने आम लोगों से कूड़े को कूड़ेदान में डालने की अपील करते हुए कहा कि स्पष्ट निर्देशों के बाद भी अगर अनियंत्रित ढंग से मिट्टी या निर्माण सामग्री फैलाई जाएगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्याम सुंदर के नेतृत्व में चले इस अभियान में मकेड़ी, आवास विकास कालोनी, चीनाखान, धारानौला, एसबीआई कालोनी और जिला उद्योग केंद्र के आसपास बिखरी निर्माण सामग्री को हटाया गया।
जिलाधिकारी ने लोगों से भारत सरकार की आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छता एप को अधिक से अधिक डाउनलोड कर उसमें कूड़ा और अन्य तरह की फोटो डालकर शिकायत दर्ज करने को कहा। उन्होंने लोगों से नगर को स्वच्छ रखने के लिए अपना सुझाव देने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण सामग्री सड़क पर फैलाने, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। अभियान में सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी, बसंत वल्लभ पांडे समेत पालिका के कर्मचारी शामिल थे।